आगरालीक्स….मिस्टर एंड मिस आगरा बने कपिल और वर्निका शर्मा. हरसिमरन ने जीता मिसेज आगरा का खिताब…मिस दीवा यूनीवर्स नेहल ने पहनाए ताज…देखें विजेताओं के फोटोज
फतेहाबाद रोड स्थित आई लव माई आगरा सेल्फी प्वाइंट पर एडीए व वर्ड डिजायनिंग फोरन द्वारा आयोजित आगरा यूथ फेस्टीवल मिस आगरा का खिताब वर्निका शर्मा ने जीता है तो वहीं कपिल मिस्टर आगरा चुने गए हैं. हरसिमरन शर्मा को मिसेज आगरा के खिताब से नवाजा गया है। मिस दीवा यूनीवर्स नेहल चूडास्मा के हाथों सिर पर मिस आगरा, मिस्टर आगरा व मिसेस आगरा का ताज सजा तो मन की तरंगे सातवें आसमान पर थी। जगमगाती रोशनी व संगीत के सुरों से सजी शाम आज ताजनगरी के युवाओं के लिए कई तोहफे लेकर आयी। मिस दीवा यूनिवर्स नेहल चूडास्मा, फैशन डिजायनर सब्यासाची सत्पथी, अभिनेत्री शांतिप्रिया, फैशन डिजायनर रीना ढाका ने उभरते मॉडल और फैशन डिजायनरों को उत्साह वर्धन किया। 19 मई से (डेढ माह तक) प्रतिस्पर्धाओं के कई दौर से गुजरने के बाद विजेता प्रतिभाओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

फतेहाबाद रोड स्थित आई लव माई आगरा सेल्फी प्वाइंट पर एडीए व वर्ड डिजायनिंग फोरन द्वारा आयोजित आगरा यूथ फेस्टीवल के पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ एडीए वीसी चर्चित गौड़, पूरन डाबर, कमिश्नर अमित गुप्ता, एसएसपी नरेन्द्र कुमार, वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के सीईओ अंकुश अनामी, डॉ. रंजना बंसल, एडीएम राकेश कुमार ने सम्मलित रूप से किया। तीन राउंड में आयोजित मिस्टर, मिस व मिसेस आगरा कॉन्टेस्ट में लगभग 92 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इंड्रोडक्शन, प्रश्नोत्तरी व वॉक रुंड की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मिस्टर आगरा, मिस आगरा और मिसेज आगरा का खिताब क्रमशः कपिल, वर्निका शर्मा और हरसिमरन के सिर पर ताज सजा। मुख्य अतिथि एसपी सिंह बघेल ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं की रचनात्मकता व कलात्मकता को भारने में योगदान करते हैं। अतितियों का स्वागत अंकुश अनामी ने किया। संचालन प्रतीक, भानू व शिवांगी ने किया। इस अवसर पर डब्ल्यूडीएफ की ओर से श्रुति कुलश्रेष्ठ, पुष्पेन्द्र सिंह, शिल्पी, रवि, हरप्रीत, निशा, गायत्री, सोनल आदि उपस्थित थे।

अगले वर्ष ने रूप रंग में सजेगा आगरा यूथ फेस्टीवल
वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के सीईओ कुश अनामी ने बताया कि एडीए के सहयोग से अगले वर्ष नए रूप रंग में और बड़े स्तर पर आगरा यूथ फेस्टीवल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रांत के कलाकारों को मंच प्रदान होगा। साथ ही देशभर के बुनकरों के माध्यम से भारतीय परिधानों की लुप्त होती कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाना उद्देश्य है।


विजेता प्रतिभागियों की सूची
1-इंस्ट्रूमेंट कैटेगरी मेः बांसुरी वादक सुमित सोनी प्रथम, तबला वादक परम सारस्वत प्रथम रनर अप, सोहिल अब्बास द्वितीय रनर अप।
2-सिंगिंग सीनियर कैटेगरी मेः गौरव गोस्वामी प्रथम, कृष्णा अग्रवाल प्रथम रनर अप, दृष्टिराज सोनी द्वितीय रनर अप।
3-जूनियर कैटेगरी मेः रत्नम रायजादा प्रथम, कृष्मा अग्रवाल प्रथम रनर अप, दृष्टिराज सोनी द्वितीय रनर अप।
सब जूनियर कैटेगरी मेः आद्या द्विवेदी प्रथम, अयान खान प्रथम रनर अप, तरंग कौशलानी द्वितीय रनर अप।
4-डांस ग्रुपः देवेश डांस ग्रुप प्रथम, प्रकृति डांस ग्रुप प्रथम रनरअप, श्रीमती बैजयन्ती देवी स्कूल द्वितीय रनरअप।
5-डुएट डांसः आकृति व नियति प्रथम
6-सोलो डंस सीनियर कैटेगरीः तोयशी प्रथम, उमंग द्वितीय, नित्या तृतीय।
7-सोलो डांस जूनियर कैटेगरीः दिव्या शर्मा प्रथम।
8-सोलो डांस सब जूनियर कैटेगरीः अविका प्रथम, अक्षिता द्वितीय, व्यान तृतीय।
9-ड्रामा और डांसः चित्रांश प्रथम।
10-मिमिकरीः जीत राज सिंह प्रथम।
कविताः शिवांगी प्रथम।
