आगरालीक्स…(11 February 2022 Agra News) आगरा में चुनाव के बाद चर्चाएं— ‘वोट किसको दिया और किसकी सरकार बन रही है. आगरा की ये सीट तो गई….’
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आगरा, मथुरा और अलीगढ़ सहित 11 जिलों में पहले चरण में चुनाव संपन्न हो गया है. आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है. गुरुवार का दिन पूरा समय मतदान को लेकर बीत गया लेकिन आज सुबह से ही आगरा में चुनावों के रुझान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. शहर की कॉलोनियां हो या फिर मोहल्ले, चाय की दुकानें हो या फिर आफिस, हर जगह केवल एक ही चर्चा है कि सरकार किसकी बन रही है.

अपने—अपने समीकरण, अपने—अपने आंकड़े
लोगों ने सभी सीटों पर अपने—अपने समीकरण बिठाने शुरू कर दिए हैं. यही नहीं उन्होंने तो फलानी सीट पर फलानी पार्टी के प्रत्याशी को विजेता भी घोषित कर दिया है. लोगों की चर्चाओं में ये सब शामिल हैं.
शहर में ये बातें दिनभर चलीं
‘और बताओ—किसकी सरकार बनवा रहे हो इस बार’
‘भाजपा की वो वाली सीट तो गई’
‘इस सीट पर तो इनकी जीत पक्की है’
‘वो वाली सीट तो इस पार्टी की पक्की’
‘और वोट किसको दिया इस बार’
‘अरे आपने तो अपनी ही पार्टी को वोट दिया होगा पक्का’
‘हम तो जिसको वोट देते आए हैं उसी को दिया है’