आगरालीक्स…‘आगरालीक्स’ न्यूज़ पोर्टल के संपादक और सांस्कृतिक संस्था ‘रंगलीला’ के संयोजक योगेंद्र दुबे का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 11 बजे ताजगंज स्थित मोक्षधाम पर होगा
गुरुवार 3 बजे करीब हुआ निधन
आगरालीक्स न्यूज पोर्टल के संपादक श्री योगेन्द्र दुबे जी का निधन गुरुवार दोपहर को करीब तीन बजे हृदयघात के कारण हो गया. श्री योगेन्द्र दुबे पत्रकारिता में पिछले करीब 40 साल से थे. इस दौरान उन्होंने विकासशील भारत, आज, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा, नवलोक टाइम्स में अपनी सेवाएं दीं. आगरालीक्स न्यूज पोर्टल की शुरुआत स्व. योगेन्द्र दुबे के सानिध्य में ही हुई. वे यहां संपादक के पद पर कार्यरत थे. स्व. योगेन्द्र दुबे जी आगरा के रंगकर्म का भी अहम हिस्सा रहे हैं. वे सांस्कृतिक संस्था ‘रंगलीला’ के संयोजक थे.
शोकाकुल हुआ भरापूरा परिवार
स्व. श्री योगेंद्र दुबे आगरा के सूरसदन स्थित श्रीपति कॉम्पलैक्स, स्वदेशी बीमा नगर के रहने वाले थे. परिवार में इनकी पत्नी ममता दुबे व पुत्र प्रज्ञान दुबे हैं. प्रज्ञान दुबे इस समय अमर उजाला झांसी में उपसंपादक के पद पर कार्यरत हैं. घर में इनकी पुत्रवधु अनुराधा दुबे व पौत्र ओजस दुबे भी हैं. इनकी पुत्री का नाम इति व दामाद का नाम मोहित पनवार हैं, जो इस समय मुंबई में हैं. इनके धेवता का नाम कबीर है. इनके निधन से परिवार में शोक छा गया है.
अंत्येष्टि शुक्रवार सुबह 11 बजे
स्व. श्री योगेन्द्र दुबे की शव यात्रा इनके निवास से सुबह 11 बजे ताजगंज स्थित मोक्षधाम पर जाएगी. यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.