सीता मैया ने अग्निपरीक्षा दी, ईवीएम पर लगे दाग का क्या
आगरालीक्स ईवीएम हैक, एक साइबर एक्सपर्ट पर बनाई जाने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट लग रही है। मगर, हमें नहीं भूलना चाहिए कि त्रेतायुग में एक धोबी के सवाल पर सीता मैया ने अग्निपरीक्षा दी थी। ऐसे में जब ईवीएम को लेकर संसद से लेकर सडक पर सवाल दर सवाल उठ रहे हैं। अभी हाल में हुए पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद ईवीएम की साख पर सवाल उठना कम हुआ था लेकिन लोकतंत्र के सबसे बडे देश भारत में 2014 के चुनाव में ईवीएम हैक का दावा करने वाले साइबर एक्सपर्ट सैयद शुजा ने तस्वीर ही बदल दी है। इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन, जिसे ईवीएम कहते हैं, ईवीएम से मतदान पर कई देशों में प्रतिबंध भी लग चुका है। राजनैतिक दल भी ईवीएम में गडबडी को लेकर दावे और सवाल खडे कर रहे हैं। यह सही समय है, ईवीएम की अग्निपरीक्षा होनी चाहिए, ऐसा नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों के बाद ईवीएम का जिन्न भारत में जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता के शासन की अवधारणा पर सवाल खडा कर देगा।
इन देशों में प्रतिबंध
जर्मनी, नीदरलैंड, आयरलैंड, इंग्लैंड, फ्रांस, इटली और अमेरिका में सीमित इस्तेमाल हो रहा है।
इन देशों में ईवीएम का इस्तेमाल
भारत, एस्टोनिया, ब्राजली, वेनेज़ुएला,

योगेंद्र दुबे
संपादक
आगरालीक्स डॉट कॉम
9368356565