नईदिल्लीलीक्स… रूस-यूक्रेन में युद्धविराम की वार्ता बेनतीजा। डाकिये अब पांच साल तक के बच्चों का बनाएंगे आधार कार्ड। साथ में प्रमुख खबरें।
यूक्रेन के पांच शहरों में दूसरे दिन भी सीजफायर
रूस-यूक्रेन की जंग का आज 13वां दिन है। युद्धविराम को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत बेनतीजा रही है। रूस ने लगातार दूसरे दिन पांच शहरों में नागरिकों को निकालने के लिए सीजफायर की बात कही है। यह शहर हैं कीव, खारकीव, सूमी, चर्नीहीव, मारियुपोल। इन्ही पांच शहरों में सीजफायर रखा गया है। इस बीच रूस की बमबारी के बीच नागरिक यूक्रेन छोड़ने में लगे हुए हैं।
हरियाणा का बजट सीएम खट्टर ने पेश किया
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज अपना तीसरा बजट पेश किया। एक लाख 77 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया है। सीएम ने अभिभाषण के अंत में कहा कि बजट में जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इस पर सत्तापक्ष ने मेज थपथपाई, जबकि विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह बजट नहीं भाषणबाजी है।
बच्चों के आधार कार्ड अब डाकिये बनाएंगे
प्रदेश में डाकिये अब घरों पर आकर पांच साल से कम उम्र के बच्चो के आधार कार्ड बनाएंगे। कानपुर से इस योजना की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए 66 डाकियों को ट्रेनिंग दी गई है। स्मार्ट फोन के जरिये आधार कार्ड बनाया जाएगा। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के सत्यापन के लिए मां के अंगूठे से सत्यापन कराया जाएगा।