आगरालीक्स…(31 October 2021 Agra News) आगरा की हवा में प्रदूषण खतरनाक स्तर के करीब पहुंचा. रविवार को सबसे ज्यादा वायु प्रदूषित नजर आए शहर के ये क्षेत्र….
आगरा की हवा का प्रदूषण स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हवा में प्रदूषण की मात्रा इतनी अधिक बढ़ गयी है कि आज रविवार रात दस बजे आगरा शहर देश का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 259 था जिसे वैरी अनहेल्दी की श्रेणी में रखा गया है। रात भर शहर की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। आगरा शहर की बात की जाय तो संजय प्लेस, शाहजहां गार्डन, आवास विकास कालोनी, शास्त्रीपुरम सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाके हैं। ताजमहल के आसपास प्रदूषण का स्तर बढ़ना चिंताजनक है। शाहजहां गार्डन का एक्यूआई 300 के पास था जोकि खतरनाक श्रेणी में शामिल है। इसके अलावा आवास विकास कॉलोनी, शास्त्रीपुरम और मनोहरपुर की हवा काफी खराब थी। शहर की आबोहवा बिगड़ने से आम आदमी के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। हवा अब इतने अधिक प्रदूषित स्तर पर पहुंच गयी है कि इससे सामान्य आदमी भी प्रभावित हो सकता है। सुबह हवा में नमी होने के कारण हवा ऊपर नहीं उठ पाती है इसलिए सुबह प्रदूषण स्तर ज्यादा बढ़ जाता है। दीपावली में अब केवल 4 दिन शेष है। पटाखा चलाने की अनुमति तो मिल गई है लेकिन ग्रीन पटाखे.