Wednesday , 29 July 2026
Home बिगलीक्स Agra’s builder Hariom Dixit & Kalyani Chaturvedi dupes investors money. Fir lodged
बिगलीक्स

Agra’s builder Hariom Dixit & Kalyani Chaturvedi dupes investors money. Fir lodged

226

gayatri aura
आगरालीक्स
 …आगरा के नामचीन बिल्डर और उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर आरोप है कि 5 साल पहले प्रोजेक्ट की बुकिंग की, फ्लैट बनने का काम शुरू नहीं किया और जमीन किसी अन्य को बेच दी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर नोएडा के फेस तृतीय थाने में गायत्री हॉस्पिटेलिटी एंड रीअलकोन के निदेशक हरिओम दीक्षित और उनकी पत्नी कल्याणी चतुर्वेदी के खिलाफ धोखाधडी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडित पक्ष ने बिल्डिर की गिरफ्तारी की मांग की है।
गायत्री हॉस्पिटेलिटी एंड रीअलकोन कंपनी के निदेशक आगरा निवासी हरिओम दीक्षित और उनकी पत्नी कल्याणी चतुर्वेदी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी द्वारा सेक्टर 1 ग्रेटर नोएडा में गायत्री ओरा प्रोजेक्ट की लांचिंग की। इसमें सुनीत अवस्थी, लाजपत नगर साहिबाबाद, गाजियाबाद ने फ्लैट नंबर जी 301 वर्ष 2011 में बुक कराया था। आरोप है कि 17 एकड जमीन पर प्रस्तावित गायत्री ओरा प्रोजेक्ट में 1500 फ्लैट बनने थे। इसके लिए दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लोगों ने बुकिंग कराई थी। बुकिंग कराने के लिए आॅफर दिया गया था कि पजेशन न होने तक कोई ईएमआई नहीं देनी है, इसलिए बहुत जल्दी फ्लैट की बुकिंग हो गई थी।
जमीन किसी और को बेच दी
आरोप है कि जिस जगह पर प्रोजेक्ट बनना था, बुकिंग कराने वाले लोगों ने नोएडा विकास प्राधिकरण से जानकारी ली तो पता चला कि जिस जमीन पर प्रोजेक्ट बनना था, वह जमीन किसी और को बेची जा चुकी है। इससे फ्लैट की बुकिंग कराने वालों के होश उड गए। आरोप है कि इस मामले में जब निदेशक हरीओम दीक्षित से जानकारी ली गई तो वे धमकी देने लगे। इस पर सुनीत अवस्थी ने नोएडा में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।
सीजेएम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
इस मामले में सीजेएम गौतमबुदृध नगर ने 156 3 के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे, इस पर सात जुलाई को नोएडा के फेस तृतीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आगरा के बिल्डरों का बुरा हाल, प्रोजेक्ट रुके
आगरा के बिल्डरों का बुरा हाल है, पांच साल पहले तक शहर में जगह जगह प्रोजेक्ट बन रहे थे। बुकिंग कराने पर विदेश यात्रा के आॅफर दिए जा रहे थे। मगर, अब तमाम प्रोजेक्ट अटके हुए हैं। बाजार से बडी ब्याज पर पैसा उठाकर काम करने वाले बिल्डिर भूमिगत हो गए हैं। कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के कार्यालय भी बंद हो चुके हैं। इससे इन्वेस्टरों में भी खलबली है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mudiya Purnima 2026: A massive sea of ​​devotees surged in Govardhan for Parikrama…#mathuranews

मथुरालीक्स….मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब. लाखों श्रद्धालु कर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

error: Content is protected !!