आगरालीक्स ..आगरा के जूता कारोबारी सगे भाई, उनकी पत्नी और दो बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सर्दी खांसी जुकाम होने पर घर पर रहने के लिए कहा गया है। अब टीम लोगों के घर जाकर जांच करेगी।
आगरा में जूता कारोबारी सगे भाई अपनी पत्नी, बच्चों और दिल्ली के रिश्तेदार के साथ ईटली गए थे, वहां से 25 फरवरी को लौट कर आए। दिल्ली में रह रहे रिश्तेदार में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद आगरा के जूता कारोबारी भाई, उनकी पत्नी और बच्चों सहित 13 के सैंपल केजीएमयू लखनउ भेजे गए, वहां कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं, जूता कारोबारी भाईयों उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जूता कारोबारी सहित परिवार के छह सदस्यों में कोरोना वायरस की पुष्टि
केजीएमयू लखनउ में जूता कारोबारी सगे भाई, उनकी पत्नी और दो बच्चों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद एनआइवी पुणे में जांच कराई गई। वहां इन सभी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई।
खंदारी क्षेत्र के 12000 लोगों का किया सर्वे
जूता कारोबारी खंदारी क्षेत्र में रहते हैं, उनके घर के तीन किलोमीटर के क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया, 22 टीमों ने 120000 घरों में सर्वे कर उनका ब्योरा जुटाया। इनसे कहा गया है कि सर्दी जुकाम और बुखार होने पर सूचना दें।
यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998