आगरालीक्स ..आगरा के स्कूलों में एन 95 मास्क अनिवार्य कर दिया है, एक स्कूल की सफाई कराई गई है। सर्दी जुकाम होने पर बच्चों को स्कूल ना आने के लिए कहा गया है।
आगरा के जूता कारोबारी सगे भाई, उनकी पत्नी और दो बच्चों में कोराना वायरस के लक्षण मिलने के बाद सफदरजंग हॉस्पिटल, दिल्ली भर्ती कराया गया है। ये सभी इटली घूमने गए थे, इनके साथ के दिल्ली निवासी रिश्तेदार भी इटली गए थे, उनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद से आगरा में एहतियातन स्कूल संचालकों ने कदम उठाए हैं।
एन 95 मास्क पहनकर आने के निर्देश
सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से एन 95 मास्क लगाकर आने के लिए कहा है। गुरुवार से मास्क लगाकर आने पर ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
एक स्कूल का कराया गया फ्यूमशेन
आगरा के एक स्कूल की छुटटी कर दी गई थी, बुधवार को स्कूल की दोनों यूनिट की सफाई कराई गई, इसका फ्यूमशेन कराया गया।
यहां करें संपर्क
सीएमओ-नोडल अधिकारी
9582222392
मुख्य चिकित्साधीक्षक जिला अस्पताल
9837091177
प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज
9412202998
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
7817993909