आगरालीक्स.. आगरा के कारोबारी की यमुना एक्सप्रेस वे पर लूट, बदमाशों ने कार पंक्चर कर व्यापारी के साथ लूट की, कैश, पर्स और मोबाइल लूट कर बदमाश फरार हो गए।
बुधवार देर रात 11 बजे आगरा के सदर बाजार निवासी विक्रम गुप्ता कार से नोएडा से आगरा आ रहे थे। मथुरा क्षेत्र में माइल स्टोन 63 पर उनकी कार पंचर हो गई। ड्राइवर छोटे खान पहिया बदलने लगा, पीछे से सात आठ बदमाश आ गए। बदमाशों ने विक्रम गुप्ता का मोबाइल, लैपटॉप, 8 हजार रुपए नकद , डेबिट और क्रेडिट कार्ड लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पैदल ही भाग निकले। विक्रम ने राहगीरों की मदद से लूट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में एक्सप्रेस वे से सटे कई स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस ने कटैलिया, अवाखेड़ा, चांदपुर, खुर्द समेत कई गांवों में दबिश देकर संदिग्धों को उठा लिया है।