आगरालीक्स ..आगरा में शीतलहर में स्कूलों की छुटटी कर दी गई, सुबह से ही तेज धूप निकल आई है, मौसम अच्छा हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी धूप निकलेगी।
आगरा में कई दिनों से शीतलहर और कोहरे में बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी लेकिन जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुटटी नहीं की। 23 जनवरी को शीतलहर के चलते स्कूलों की छुटटी कर दी गई लेकिन सुबह से ही धूप निकल आई है। इससे तापमान भी बढ गया है।
पब्लिक रिएक्शन, रैली के लिए तो नहीं हुई छुटटी
भाजपा की आज 23 जनवरी को सीएए के सपोर्ट में कोठी मीना बाजार में रैली है, जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों की छुटटी का आदेश जारी करने के बाद पब्लिक का रिएक्शन भी आने लगा है, लोगों का कहना है कि शीतलहर नहीं भाजपा की रैली के कारण एक दिन की छुटटी की गई है।
आईएमडी का अनुमान
23-Jan 8.0 17.0 Clear sky
24-Jan 7.0 17.0 Clear sky
25-Jan 7.0 18.0 Dense Fog
26-Jan 8.0 19.0 Dense Fog
27-Jan 9.0 21.0 Fog
28-Jan 9.0 20.0 Sunny Day