आगरालीक्स…आगरा के कारोबारी के बेटे को किडनैप कर बदमाशों ने 50 लाख की फिरौती मांगी है। इससे हड़कम्प मचा हुआ है। फिरौती का फोन आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आगरा के ईदगाह कॉलोनी निवासी अनिल कुमार जैन का होलसेल का काम है। 5 जुलाई को उनका पुत्र इशांत जैन अपनी कार से बाजार जाने की कहकर गया था। देर रात तक नही लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इशांत का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।
50 लाख की फिरौती के फोन से हड़कम्प
रविवार को परिजनों के पास बदमाशों का फोन पहुंचा। उन्होंने इशांत की रिहाई के लिए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम ना देने पर उसकी हत्या की धमकी दी है। पुत्र के अपहरण की बात पता चलने पर परिवार में दहशत फैल गई। उन्होंने पुलिस को इशांत के अपहरण की जानकारी दी। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिस नम्बर से फोन आया था उसकी लोकेशन धौलपुर आई है।