आगरालीक्स.. आगरा में बीटेक छात्रा से दो साल तक रेप किया, पुलिस ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य के बेटे को हिरासत में ले लिया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के मलपुरा क्षेत्र की युवती बीटेक कर रही है, वहां उसकी मुलाकात जिला पंचायत सदस्य बाल किशन के बेटे प्रकाश वरुण से हुई। छात्रा का आरोप है कि प्रकाश वरुण ने उसे अपने जाल में फंसाया, उसे अपने साथ कमरे पर ले जाता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो शादी करने की बात कहने लगा।
दो साल से कर रहा था रेप, अब किया इन्कार
बीटेक छात्रा का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य का बेटा प्रकाश वरुण उसके साथ दो साल से रेप कर रहा था, उससे शादी करने की बात कहता था लेकिन दो महीने से शादी करने से इन्कार कर रहा है। बीटेक छात्रा ने प्रकाश वरुण से शादी करने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने प्रकाश वरुण को हिरासत में ले लिया है, इस मामले में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।