आगरालीक्स …आगरा में विदेशी नस्ल के कुत्तों की चोरी। महिला चिकित्सक के जर्मन शेफर्ड डॉगी को चोर ले गए। सीसीटीवी से पकड़े गए चोर, डॉक्टर को देखते ही रोने लगा डॉगी।
आगरा के रामबाग में रहने वाली डॉ. अंजना वर्मा के घर पर जर्मन शेफर्ड ब्रीड का डॉगी है। गुरुवार सुबह डॉगी घर के गेट पर चेन से बंधा हुआ था। कुछ देर बाद डॉगी गायब हो गया, उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो सुबह 10 बजे उनके डॉगी को ले जाते हुए दो युवक दिखाई दिए।
14 घंटे बाद मिला डॉगी
डॉ. अंजना वर्मा ने पुलिस में शिकायत की, पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर डॉगी की तलाश शुरू कर दी। 50 से अधिक सीसीटीवी चेक किए गए। इससे चोर डॉगी को किस रास्ते से ले गए हैं यह पता चल गया। पुलिस ने 14 घंटे बाद हाथरस रोड पर दोनों युवकों को डॉगी के साथ पकड़ लिया।
डॉक्टर को देखते ही रोने लगा डॉगी
डॉगी मिलने के बाद पुलिस ने डॉ. अंजना वर्मा को पहचान करने के लिए बुलाया, उन्हें देखते ही डॉगी रोने लगा। पुलिस ने डॉगी चोरी करने के आरोप में नगला किशनलाल के रहने वाले शिवा और सत्यवीर को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में बताया कि वे डॉगी को हाथरस में बेचने के लिए ले जा रहे थे।