आगरालीक्स ….आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो अब घर से ही ई केवाईसी करा सकते हैं। 14 दिसंबर तक यह सुविधा दी गई है।
आपरेशन मैनेजर शिव शंकर मिश्रा का कहना है कि 14 दिसंबर तक घर बैठे अपने मोबाइल और लैपटॉप से https://uidai.gov.in/ वेबसाइट पर आधार को अपडेट कर सकते हैं। वहीं, आधार केंद्र पर जाकर भी ईकेवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए वोटर कार्ड, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों से ईकेवाईसी करा सकते हैं।