Tuesday , 21 July 2026
Home आगरा Agra’s Dr. Aarti Gupta received the Best Committee Award in Varanasi…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra’s Dr. Aarti Gupta received the Best Committee Award in Varanasi…#agranews

211

आगरालीक्स…(3 October 2021 Agra News) आगरा के डॉक्टर्स बनारस में छाए. आगरा की डा आरती गुप्ता को मिला बेस्ट कमिटी अवार्ड..

वाराणसी में हुआ आईएमएसकॉन 2021
इंडियन मीनोपाॅज सोसायटी और वाराणसी मीनोपाॅज सोसायटी की ओर से वाराणसी के होटल ताज गंगे में एक से तीन अक्टूबर 2021 तक आईएमएसकाॅन-2021 आयोजित की गई। इसमें देश भर से स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल हुए। आगरा के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और फाॅग्सी के पूर्व अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा, डा. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ रत्ना शर्मा, डॉ आरती मनोज, डॉ कहकशा खान, डॉ सविता त्यागी, डॉ अलका सेन आदि ने तकनीकी सत्रों में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कई बीमारियों के बारे में बताया
एक तकनीकी सत्र में डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने महिलाओं की ऐसी बीमारियों या समस्याओं के बारे में बताया जिनका जिक्र वह शर्म और झिझक के कारण परिवार में किसी से नहीं करतीं और लंबे समय तक इन बीमारियों के साथ जीवन जीती रहती हैं ,ये बीमारियां हैं, मूत्र का बार बार रिसना, गर्भाशय का बाहर निकलना, संभोग में दर्द आदि। ऐसे में होता यह है कि कई बार बीमारी नियंत्रण से बाहर चली जाती है और बात जीवन-मरण तक पहुंच जाती है।
तकनीक काफी आगे बढ़ चुकी है
डा. जयदीप ने बताया कि तकनीक काफी आगे बढ चुकी है। फैमिलिफट लेजर सिस्टम एक ऐसी तकनीक है, जिससे तीन या चार सिटिंग में इनमें से कई रोगों को खत्म किया जा सकता है। कोई सर्जरी नहीं, कोई डाउनटाइम नहीं, कोई दवा नहीं, कोई दर्द नहीं। यह कोई सर्जिकल प्रोसेज नहीं है और कई मामलों में 95 प्रतिशत तक सफलता दर दर्ज की गई है। डॉ आरती मनोज ने महिलाओं की बोन हैल्थ और डॉ सविता त्यागी ने मीनोपॉज की जटिलताओं पर व्याख्यान दिए। आगरा के अन्य सभी चिकित्सकों ने महिलाओं की विभिन्न समस्याओं पर महत्वपूर्ण व्यख्यान दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

आगरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 250 buses will travel from Agra to Mathura. 100 buses will be kept in reserve

आगरालीक्स…मूडिया पूर्णिमा मेला 23 जुलाई से हो रहा शुरू. आगरा से 250...

error: Content is protected !!