Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra’s Dr Tarun & Dr Arvind told story of Typhoon Jebi hit Japan
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s Dr Tarun & Dr Arvind told story of Typhoon Jebi hit Japan

आगरालीक्स …जापान में आए जेबी तूफान के बाद के मंजर को आगरा के डॉक्टर तरुण सिंघल और डॉ अरविंद जैन ने बयां किया, वे कांपफ्रेंस में शामिल होने जापान गए थे, जब तूफान आया, वे उस समय अपने होटल में थे। वे शनिवार को आगरा लौट आए।
आगरा के रश्मि मेडिकेयर के संचालक डॉ तरुण सिंघल अपनी पत्नी रश्मि सिंघल और डॉ अरविंद जैन अपनी पत्नी डॉ चित्रा जैन के साथ जापान के असोका शहर में डायबिटीज कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए जापान गए थे। 5 सितंबर को जेबी तूफान आ गया।
तूफान की दे दी गई थी जानकारी, पता ही नहीं चला
जापान का मौसम विभाग काफी हाईटेक है। यहां मौसम की सटीक जानकारी लोगों को मिल जाती है। इससे उन्हें बचाव का समय मिल जाता है। आपदा प्रबंधन के अत्याधुनिक इंतजाम हैं,
5 सितंबर को तूफान आने वाला है, यह जानकारी दे दी गई थी, दोपहर 12 बजे से मार्केट बंद होने लगे। हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया। एक बजे तूफान शुरू हुआ। होटल में सभी लोगों को कमरे से निकाल कर एक हॉल में इकट्ठा कर दिया गया। सभी डरे हुए थे। करीब पांच बजे तक तूफान शांत हुआ।
तूफान के एक घंटे बाद का नजारा
शाम छह बजे होटल से बाहर निकले तो नजारा पूरी तरह बदला हुआ था। सड़क पर पानी दिखाई नहीं दे रहा था, अगले दिन शहर में घूमने निकले। सब सामान्य था।

Related Articles

टॉप न्यूज़

New guidelines issued regarding the national song Vande Mataram

आगरालीक्स…अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’..स्कूलों सहित सरकारी कार्यक्रमों...

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

error: Content is protected !!