आगरालीक्स …आगरा का बहादुर बेटा प्रमोद कुमार सिंह फ्लाइट लेफ्टिनेंट 169 जानें बचाने के बाद शहीद हो गया, उनकी यूनीफॉर्म सैन्य सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार के बाद पत्नी स्क्वाइड्रन लीडर अदिति जैन को सौंपी गई। आगरा के नालंदा टाउन में कोठी नंबर 79 में उनके पिता सेना से सेवानिव्रत्त राम निवास सिंह और मां पुष्पा सिंह रह रहीं हैं।

अरुणाचल प्रदेश में बाढ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए चार जुलाई को एडवांस लाइट हेलीकाप्टर एएचएल ने उडान भरी, यहां के पापुम पारे और दाम्बुक जिले में एएचएल ने रेस्क्यू आॅपरेशन में 169 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। रेस्क्यू आॅपरेशन में विंग कमांडर मनदीप सिंह ढिल्लन, पटियाला, फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रमोद कुमार सिंह 79 नालंदा टाउन आगरा, आईआरबीएन जवान नाडा एमरिंग अरुणाचल प्रदेश, फ्लाइट इंजीनियर गुज्जैर शामिल थे। चार जुलाई को सुबह एएचएल ने तेजपुर बेस, असम से उडान भरी, 169 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के बाद दोपहर में एएचएल का रडार से संपर्क टूट गया।
सर्च आॅपरेशन में दो दिन बाद मिले अवशेष
संपर्क टूटने के गाद वायुसेना ने सर्च आॅपरेशन चलाया, दो दिन चले आॅपरेशन के बाद हेलीकाप्टर के अवशेष और शहीदों के शव मिल गए, फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रमोद कुमार सिंह के शहीद होने की जानकारी के बाद उनके परिजन आगरा से तेजपुर, असम पहुंच गए।
पत्नी स्क्वाइड्रन लीडर अदिति जैन को सौंपी यूनीफॉर्म

पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार, नौ जुलाई रविवार को एयरफोर्स स्टेशन तेजपुर में सैन्य सम्मान के साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रमोद कुमार सिंह का अंतिम संस्कार किया गया, एयर कमाडोर केवीआर राजू, एओसी एयर फोर्स स्टेशन तेजपुर ने उनकी पत्नी स्क्वाइड्रन लीडर अदिति जैन को फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रमोद कुमार सिंह की यूनीफॉर्म सौंपी। उनकी मां पुष्पा सिंह, पिता राम निवास सिंह सहित परिजन मौजूद रहे।
आर्मी में पूरा परिवार
राम निवास सिंह आर्मी से सेवानिव्रत्त हुए हैं, उनके बडे बेटे प्रवीन कुमार सिंह आर्मी में मेजर हैं, उनकी पत्नी रिया सिंह आर्मी स्कूल में टीचर हैं। प्रमोद कुमार सिंह फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रमोद कुमार सिंह तेजपुर असम में पोस्टेड थे। उनकी पत्नी स्क्वाइड्रन लीडर अदिति जैन हैं।