
(इंटरनेट फोटो)
शाहगंज के चिल्लीपाड़ा निवासी नईमुद्दीन का मंटोला में मदीना होटल है, उनका बेटा करीम दोस्त प्रेम कन्नौजिया (दयालबाग) और मो. नासिर (घाटी मामू भांजा, मंटोला) के साथ गोवा गया था। दिल्ली से प्लेन से मुंबई पहुंचे थे। दो दिन मुंबई में रुकने के बाद वह गोवा चले गए। मंगलवार को वापस आना था। मुंबई से उनकी फ्लाइट थी। तीनों दोस्त ट्रेन से मुंबई आ रहे थे। मंगलवार रात तकरीबन आठ बजे ट्रेन रत्नागिरी रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। तभी करीम टायलेट चला गया। इसी बीच उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई और उसका कैश लूट लिया।
आशंका है कि पहले उसको बेहोश करने की कोशिश की गई, जब वह काबू में नहीं आया तो धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। उससे कैश भी लूटा गया। ट्रेन में एक महिला यात्री जब टायलेट की तरफ गई तो घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची जीआरपी करीम को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके दोस्त बुधवार रात शव लेकर प्लेन से दिल्ली के लिए चले। इस मामले में जीआरपी रत्नागिरी में करीम के दोस्त नासिर ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। महाराष्ट्र जीआरपी से संपर्क कर आरोपी को पकड़ने की मांग की। इस पर एसएसपी ने उन्हें एसपी जीआरपी के पास भेजा। एसपी ने रत्नागिरी जीआरपी से बात की। जीआरपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Leave a comment