आगरालीक्स…. आगरा के एक बडे होटल के मालिक की हत्या के लिए दो करोड की सुपारी दी गई थी, यमुना एक्सप्रेस वे पर हत्या होनी थी, यह सुपारी होटल के मालिक के सगे भाई ने ही दी थी, पुलिस ने होटल मालिक के भाई सहित दो को अरेस्ट कर लिया है। इस मामले में होटल मालिक की हत्या से पहले ही पुलिस ने गैंग को दबोच लिया था।
आगरा के ताज ओरियंट होटल के मालिक क्रष्ण कुमार शर्मा नोएटा की एनआरआई सिटी में रहते हैं वे बुलंदशहर के रहने वाले हैं। 29 अप्रैल को दिल्ली के बसंत कुंज में पुलिस मुठभेड में आठ बदमाश पकडे गए थे। बदमाशों ने आगरा के होटल मालिक क्रष्ण कुमार शर्मा की हत्या के लिए दो करोड की सुपारी लेने की बात कही थी, इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि क्रष्ण कुमार शर्मा की हत्या की सुपारी उनके सगे छोटे भाई चंद्रशेखर शर्मा ने दी थी, 67 साल के चंद्रशेखर शर्मा बुलंदशहर में रह रहे हैं, उनका प्रोपार्टी को लेकर बडे भाई से विवाद चल रहा था। पुलिस ने चंद्रशेखर शर्मा और सुपारी लेने वाले शंभु को बुलंदशहर से दबोच लिया, जबकि इनका एक साथी रवि पहले से ही डासना जेल में बंद है।
एक के बाद एक सुपारी आगे बढती गई
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि चंद्रशेखर शर्मा ने अपने बडे भाई क्रष्ण कुमार शर्मा की हत्या की सुपारी अपने दोस्त व नेता शंभू को दी थी। शंभू ने इस काम के लिए विजय नागर से संपर्क किया, विजय नागर ने रवि रूपवास गैंग से सौदेबाजी की और क्रष्ण कुमार शर्मा की हत्या की दो करोड की सुपारी दे दी। रवि ने यह सुपारी हरेंद्र उर्फ हैवी को दे दी। रवि और विजय ने क्रष्ण कुमार की हत्या के लिए रैकी की, लेकिन हत्या करने से पहले ही पुलिस ने 29 अप्रैल को बदमाशों को पकड लिया।
29 अप्रैल को पकडे थे बदमाश
मुठभेड के बाद बालियाबास गुरुग्राम निवासी हरीराम, चेनपाल गुर्जर पफतेहपुर बेरी दिल्ली निवासी संदीप कुमार, अशोक कुमार गांव खेडी बनोता, गौतमबुदध नगर निवासी संजय कुमार, डेरागांव निवासी चमन प्रकाश, धोली, बिजेंद्र उर्फ कटप्पा, मनीष खारी को अरेस्ट किया है। पुलिस पूछताछ में आया है कि शूटरों ने 5 करोड की सुपारी ली थी और उन्हें आगरा के पांच सितारा होटल दी ओरियंट ताज विंढमग्रांड पूर्व में के मालिक क्रष्ण कुमार शर्मा की हत्या करनी थी। इसके लिए शूटर गिरोह के साथ हत्या के लिए प्लानिंग कर रहे थे।
एक्सप्रेस वे पर होनी थी हत्या
शूटरों ने होटल के मालिक क्रष्ण कुमार शर्मा की एक्सप्रेस वे पर हत्या करनी थी, इसके लिए वे प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस ने शूटरों से तीन पिस्तौल, 5 तमंचे, कार, स्कूटी और 50 हजार नकद जब्त किए हैं।
सुपारी देने वाले दबोचने की तैयारी
पुलिस शूटरों से पूछताछ कर रही है, जिससे पांंच सितारा होटल के मालिक और बिल्डिर की हत्या के लिए सुपारी रूपवास राजस्थान निवासी रवि ने दी थी, रवि कौन है और होटल मालिक से क्या रंजिश है, यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।