आगरालीक्स.. आगरा की प्राइवेट लैब की कोरोना की 10 पॉजिटिव में से दो की रिपोर्ट निगेटिव मिलने से खलबली मची है, डीएम ने सीएमओ को पुन परीक्षण कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

आगरा में प्राइवेट लैब द्वारा कोरोना की जांच कराई जा रही है, प्राइवेट लैब द्वारा दी जा रहीं रिपोर्ट को क्रॉस चेक किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा रविवार को जारी किए गए प्रेसनोट में कहा गया है कि आगरा की प्राइवेट लैब के 10 सैंपल की रिपोर्ट की जांच कराई गई, इसमें से दो पॉजिटिव रिपोर्ट गलत मिली। जिन दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई वह निगेटिव थी, यह जांच आरटीपीसीआर से कराई गई। इसे आपत्तिजनक मानते हुए सीएमओ डॉ आरसी पांडे द्वारा पुन परीक्षण कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
2500 रुपये में निजी लैब करेंगी जांच
निजी लैब द्वारा कोरोना की जांच के लिए 4500 रुपये चार्ज किए जा रहे थे लेकिन अब 2500 रुपये से अधिक चार्ज नहीं कर सकेंगे। इसके निर्देश दिए गए हैं, आगरा की लैब पर रोक लगाई गई है, अन्य लैब कोरोना की जांच कर सकती हैं।