Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra’s readymade market again in bad condition, Trade towards big losses# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s readymade market again in bad condition, Trade towards big losses# agranews

176

आगरालीक्स…आगरा का रेडीमेड मार्केट भारी नुकसान में. दो घंटे की दुकानदारी. शादियों के जिस सबसे बड़े सीजन के लिए स्टॉक किया, उसके चौपट होने की आशंका.

नाइट कर्फ्यू का असर
आगरा में नाइट कर्फ्यू का असर व्यापारियों पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है. पिछले एक साल से व्यापार पूरी तरह से नुकसान में चल रहा है. व्यापारियों को इस गर्मियों में शादियों के सीजन का बेसब्री से इंतजार था लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार और सरकार द्वारा नाइट कर्फ्यू आदि सख्ती बरतने के कारण ये कपड़ा बाजार इस समय बुरी स्थिति से गुजर रहा है. व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल का समर सीजन भी कोरोना महामारी के कारण पिट गया था. दीवाली पर कुछ अच्छा हुआ और कोरोना के केस कम होने लगे तो इस साल गर्मियों में पड़ने वाले शादियों के सबसे बड़े सीजन से व्यापार को गति मिलने की उम्मीद थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण सरकार की सख्ती ने इस गति पर ब्रेक लगा दिया है.

दो घंटे रह गई दुकानदारी
आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन के आरके नैयर से जब आगरालीक्स ने इस संबंध में बातचीत की तो उनका कहना है कि आगरा में नाइट कर्फ्यू के कारण दुकानदारी सिर्फ दो घंटे तक की ही रह गई है. सुबह नौ बजे से ही तेज धूप निकलने लगती है जिसके कारण लोग धूप में खरीदारी को नहीं आना चाहते और रात को 9 बजे से नाइट कर्फ्यू लग जाता है जिसके कारण दुकानदारों को 8 बजे ही अपनी दुकान के शटर गिराने पड़ रहे हैं. कुछ कर्मचारी जो कि दूर रहते है उनको डेढ़ से दो घंटे पहले ही दुकान से जाने के लिए बोलना पड़ रहा है. उनका कहना है कि इस समय सिर्फ शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक की ही दुकानदारी हो रही है.

धरा न रह जाए शादियों का स्टॉक
आरके नैयर का कहना है कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार के कारण थोक विक्रेताओं के आर्डर कैंसल हो रहे हैं. जिन रिटेलर्स ने शादियों के सीजन के लिए पहले से अच्छा खास स्टॉक कर रखा था उसका नुकसान होने का डर अब दुकानदारों को सता रहा है. उनका कहना है कि इस समय मात्र 10 से 20 प्रतिशत ही खरीदारी हो रही है.

महिलाएं नहीं आ रही खरीदारी को
दुकानदारों का कहना है कि शादियों के सीजन की सबसे ज्यादा खरीदारी महिलाओं द्वारा ही की जाती है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोग अपने बच्चों और महिलाओं को खरीदारी के लिए मार्केट नहीं भेज रहे हैं. जिसके कारण शादियों की खरीदारी में भारी गिरावट आ गई है.

ये बोले व्यापारी
किसी भी देश के विकास में व्यापार का बड़ा योगदान होता है. अगर सरकार कोई बड़ा निर्णय लेने जा रही है तो उसे कम से कम बड़े व्यापारिक संगठनों से एक बार बात जरूर करनी चाहिए. क्योंकि बड़े निर्णय तो कर लिए जाते हैं लेकिन इसका सबसे बड़ा नुकसान व्यापारियों को उठाना पड़ता है.
आर के नैयर
रेडीमेड एंड गारमेंट्स एसोसिएशन आगरा

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!