नईदिल्लीलीक्स… ( 14 April ) । कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सरकार ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं।
10वीं के छात्र होंगे प्रमोट
10वीं के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। 12वीं की परीक्षाएं स्थगित रहेंगी।
12वीं की परीक्षा पर फैसला जून में
एक जून को रिव्यू के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा कि परीक्षा होने की स्थिति में 15 दिन पहले छात्रों को नोटिस दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री ने लिया फैसला
यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बैठक के बाद लिया गया। इससे पहले कई नेता और राज्य सरकारें सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने की मांग कर चुके हैं। यह परीक्षाएं चार मई से होनी थी।