बेंगलुरुलीक्स… एयरइंडिया एक्सप्रेस के विमान के इंजन में आग लगने से इमरजेंसी लैंडिंग।179 यात्री समेत चालक दल सुरक्षित
बेंगलुरु से कोच्चि जा रही थी फ्लाइट
बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता की ओर से इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु से कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के एक इंजन में आग लगने की सूचना मिलने पर विमान को 23:12 बजे बीएलआर हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई।
आग को बुझाकर तुरंत यात्री और चालक दल निकाला
विमान की लैंडिंग के बाद आग को तुरंत बुझा दिया गया, सभी 179 यात्रियों और चालक दल के 6 सदस्यों को विमान से सफलतापूर्वक निकालने का काम किया गया।
यात्री सहमे, हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित
बताया गया है कि यात्रियों को विमान के इंजन में आग की जानकारी मिली तो वे सहम गए। चालक दल के सदस्यों ने हवाई यातायात नियंत्रक को सतर्क कर दिया। उसके बाद पूर्ण पैमाने पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया।