आगरालीक्स.. आगरा में हवा में प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में पहुंच गया है, एक्यूआई 281 रिकॉर्ड किया गया, आगरा 13 अक्टूबर को देश के प्रदूषित शहरों में दसवें और उत्तर प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा।
हवा में कार्बन मोनोआक्साइड की अधिकतम मात्रा मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से 29 गुना से अधिक रही। अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से छह गुना से अधिक रही।
एक्यूआइ 0-50 तक अच्छी
अच्छी, 51-100 तक संतोषजनक
101-200 तक मध्यम
201-300 तक खराब
देश के शहरों का एक्यूआई
1 पानीपत, भिवाड़ी 340
2 बागपत 324
3 चरखी दादरी फरीदाबाद, 314
4 ग्रेटर नोएडा 306
5 जींद 305
6 दिल्ली 300
7 गाजियाबाद 299
8 गुरुग्राम 288
9 हिसार 283
10 आगरा 281