आगरालीक्स.. आगरा में अब हाट सप्ताह में दो दिन लेगेगी, अभी यह सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को लग रही थी लेकिन अब चक्कीपाट में सोमवार को भी हाट लगेगी।
आगरा के चक्कीपाट में सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को हाट लगती थी लेकिन लॉकडाउन में हाट बंद कर दी थी, 28 अगस्त से हाट शुक्रवार को शुरू की गई थी लेकिन सोमवार को हाट नहीं लग रही थी।
सोमवार और शुक्रवार को हाट लगेगी
जूता दस्तकार फेडरेशन के अध्यक्ष भरत सिंह पिप्पल ने एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी को सोमवार को हाट के आयोजन की अनुमति देने की मांग की थी, कहा था कि अन्य शहरों से व्यापारी रविवार को आते हैं और सोमवार को हाट में सामान की खरीदारी करते हैं।
एडीएम सिटी डा. प्रभाकांत अवस्थी का मीडिया से कहना है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सोमवार से हाट लगाई जा सकेगी।