आगरालीक्स …आगरा मंडल की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए एडीजी अजय आनंद को नियुक्ति किया गया है। आगरा के आईजी और डीआईजी का तबादला कर दिया गया है। अब आगरा में एसएसपी, आईजी रेंज और एडीजी पद ही रहेगा, डीआईजी पद को समाप्त कर दिया गया है।
शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए, आगरा के आईजी सुजीत पांडे और डीआईजी का तबादला कर दिया गया। आगरा के नए एडीजी अजय आनंद होंगे, वे अभी तक मेरठ के आईजी थे। आईजी रेंज, आगरा मुथा अशोक जैन को बनाया गया है, वे अभी पुलिस महानिदेशक सुरक्षा लखनऊ में थे। आगरा के आईजी सुजीत पांडेय को आईजी प्रशासन लखनऊ बनाया गया है, डीआईजी आगरा महेश कुमार मिश्रा को डीआईजी पीटीएस मेरठ भेजा गया है।
Leave a comment