Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Akhilesh Yadav targets BJP in Jhansi…#upelection2022
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Akhilesh Yadav targets BJP in Jhansi…#upelection2022

179

आगरालीक्स…(14 February 2022) अखिलेश बोले—अगर प्रदेश बचेगा तो देश बचेगा. लोकतंत्र, संविधान और विकास को भाजपा से खतरा…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज झांसी के खैर इंटर कालेज, हमीरपुर में ब्रह्मानंद डिग्री कालेज एवं रहमानिया इंटर कालेज, मौदहा तथा महोबा के डाक बंगले के मैदान में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बड़ा चुनाव है। अगर उत्तर प्रदेश बचेगा तो देश बचेगा। बुंदेलखण्ड विकास में बहुत पीछे हो गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह इस बार समाजवादी पार्टी को बहुमत से जिताएं क्योंकि लोकतंत्र, संविधान और विकास को भाजपा से खतरा है।

अखिलेश यादव ने आज झांसी, हमीरपुर, समेत अन्य जिलों की विधान सभाओं में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि पहले चरण में जनता ने सपा-रालोद गठबंधन के पक्ष में ऐतिहासिक मतदान किया। दूसरे चरण में उससे भी बढ़कर शत-प्रतिशत मतदान किया है। बुन्देलखण्ड की जनता ने हमेशा समाजवादियों का साथ दिया। भाजपा सरकार में बुन्देलखण्ड की जनता को कुछ नहीं मिला। भाजपा ने धोखा दिया। भाजपा के नेता झूठे सपने दिखाते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बुन्देलखण्ड की जनता को बहुत निराश किया है।

May be an image of 2 people, people standing and outdoors

बाबा मुख्यमंत्री को रात भर नींद नहीं आ रही हैं। उनके चेहरे पर आजकल 12 बजे है। यह चुनाव यूपी और नौजवानों के भविष्य, लोकतंत्र और बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये संविधान को बचाने का चुनाव है। उत्तर प्रदेश को इन झूठों से बचाना हैं इनका छोटा नेता छोटा झूठ, बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है। किसानों की आय दुगुनी नहीं की। कमाई आधी महंगाई दुगनी हो गयी। महंगाई और भ्रष्टाचार में किसानों, व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। झूठे विज्ञापन लगाकर बता रहे हैं नौकरी दे दी। लेकिन नौजवानों को नौकरी कहीं नहीं मिली। नौजवान नौकरी के लिए गया तो लाठियां मिली।

बुन्देलखण्ड में अन्ना जानवरों के लिए आया हजारों करोड़ रूपया खा गए। गौशालाएं कहां चली गयी? भाजपा ने पूरी व्यवस्था चौपट कर दिया। अन्ना पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। कोरोना काल में भाजपा ने बैरीकेडिंग लगाकर मजदूरों को सीमा पर रोक दिया। आने नहीं दिया। मजदूरों को पैदल घर जाना पड़ा। कई लोगों की जान चली गयी। सरकार ने कोई मदद नहीं की। मदद के लिए समाजवादी लोग सामने आये।

भाजपा सरकार किसानों की जमीन छीनने के लिए तीन काले कानून उद्योगपतियों की मदद के लिए कानून लायी थी। 700 से ज्यादा किसान आंदोलन में शहीद हुए। भाजपा ने वोट के लिए काले कानून वापस लिए। लेकिन किसान भाजपा को माफ नहीं करेंगे। भाजपा किसानों को फसल के लिए खाद नहीं दे पायी। सरकार बनने पर किसानों को दो बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया खाद देंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त दी जाएगी। सिंचाई पूरी तरह फ्री होगी। फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी। गरीबों के इलाज के लिए अच्छे हास्पिटल बनाएंगे। यूपी डायल 100 पुलिस सेवा को और मजबूत करेंगे। भाजपा सरकार ने 100 नम्बर को 112 नम्बर करके पुलिस का कबाड़ा कर दिया।

इस सरकार ने कोई उद्योग, कारखाना नहीं लगाया। कहां गया पांच लाख करोड़ का एमओयू। बुन्देलखण्ड में कहां लगे उद्योग और फैक्ट्रियां? समाजवादी सरकार बनने पर हर जिले में सैनिक स्कूल बनाएंगे। बुन्देलखण्ड में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए कैनाल सिस्टम बनाकर मदद करेंगे। पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। ग्यारह लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को न्याय देंगे। 22 लाख नौकरियां आईटी क्षेत्र में मिलेंगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी जो वादा करते हैं पूरा करते है। भाजपा के लोग झूठे वादे करते है। किसानों ने देश की अर्थव्यवस्था को बचाया है। भाजपा ने बर्बाद किया। समाजवादी सरकार बनने पर अपराधी, गुंडे, माफियाओं पर नकेल लगेगी। कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!