आगरालीक्स…(23 February 2022 Agra News) आगरा में लायंस क्लब आगरा के सदस्यों ने किया रक्तदान. कहा—रक्त की एक एक बूद से किसी एक का जीवन बचाया जा सकता है.
लायंस क्लब आगरा द्वारा लोकहितम ब्लड बैंक कमला नगर आगरा पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट वॉइस गवर्नर लाॅयन सुनीता बंसल ने रक्तदान पर अपने विचारो से सभी लाॅयन सदस्यों को अवगत कराया कि रक्तदान महादान है रक्त की एक बूंद से किसी एक व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है. मानवता की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए.

रक्तदान शिविर में लॉयन गिर्राज किशोर अग्रवाल (अध्यक्ष ), लाॅयन किशोरी श्याम गोयल (डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी), लाॅयन धीरेंद्र तायल, लाॅयन अनिल गोयल, लाॅयन गोविंद सिंघल, लाॅयन अमित बंसल, लाॅयन अनुराग माथुर, लाॅयन स्वाति माथुर, लाॅयन नीलम तायल,लाॅयन एस.पी. सरीन, लाॅयन मुनीश बेंरी, लाॅयन चरणजीत सिंह, लाॅयन अनिरुद्ध माथुर, लाॅयन लक्ष्मी देवी गोयल, लाॅयन ममता गोयल, लाॅयन पायल माथुर जी का पूर्ण सहयोग रहा.