आगरालीक्स…अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार में रौनक। सोने और डायमंड के आभूषणों की खऱीद पर छूट। नई वैरायटी भी बाजार में। लाइटवेट आभूषणों की मांग। जानें आज के रेट
सोने और डायमंड की नई रेंज

अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार में अच्छी रौनक देखी जा रही है। परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया पर सोने की खरीद शुभ मानी जाती है। सर्राफा बाजार में भी इस मौके को देखते हुए सोने और डायमंड की नई रेंज को भी उतारा है।
कक्कड़ ज्वैलर्स पर 20 प्रतिशत तक की छूट

एमजी रोड स्थित कक्कड़ ज्वैलर्स के संचालक परम कक्कड़ ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राहकों को सिर्फ एक दिन के लिए सोने और डायमंड के आभूषणों की खरीद पर 20 प्रतिशत तक का डिसकाउंट दिया जा रहा है।
लाइटवेट आभूषणों की ओर रुझान बढ़ा
दूसरी महंगा सोने होने के कारण शादी-ब्याह वालों की ज्यादातर खरीदी लाइटवेट आभूषणों में देखने को मिल रही है। कई ग्राहक पुराना सोना देकर नए आभूषण भी बदले में ले रहे हैं।
वायदा बाजार में 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 59,855 रुपये पर और एक किलो चांदी के रेट 74,670 रुपये पर चल रहे थे