आगरालीक्स ….आगरा में अपने प्रचार से चर्चा में आईं सपा से मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश, प्रचार के लिए पहुंच गईं ताजमहल, चेक किए जा रहे सीसीटीवी फुटेज जानें पुरा मामला।

आगरा में सपा से जूही प्रकाश जाटव मेयर प्रत्याशी हैं। शनिवार को ईद पर ताजमहल में सुबह सात से नौ बजे तक फ्री में प्रवेश दिया गया। सुबह ईद की नमाज के बाद जैसे ही लोग बाहर निकलने लगे, सपा प्रत्याशी जूही प्रकाश रॉयल गेट पर हाथ जोड़कर खड़ी हो गईं। वे लाल टोपी पहनी हुई थी, उनके साथ एक कार्यकर्ता गले में सपा के चुनाव चिन्ह का पटका पहन रखा था। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
चेक कराए जा रहे सीसीटीवी
इस मामले की जानकारी होने पर एएसआई की टीम सक्रिय हो गई। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल का मीडिया से कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है, सीसीटीवी चेक कराए जा रहे हैं।