Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Alert: Cyber ​​crimes are happening due to digital wedding invitations…#agranews
बिगलीक्स

Alert: Cyber ​​crimes are happening due to digital wedding invitations…#agranews

269

आगरालीक्स…व्हाट्सअप पर आए शादी के डिजिटल निमंत्रण को क्लिक न करें. आपके खाते से हो सकता है कैश ट्रांजेक्शन…साइबर अपराध का एक और नया तरीका

साइबर अपराध के नये—नये तरीके सामने आ रहे हैं. लोगों को किसी न किसी तरह से साइबर अपराधी अपने जाल में फंसा रहे हैं. कभी उनके मोबाइल से ओटीपी लेकर तो कभी डिजिटल अरेस्ट करके. अब साइबर अपराध का एक और नया तरीका आया है और वो है व्हाट्सअप पर शादी का निमंत्रण. दरअसल हाल ही में साइबर क्राइम यूनिट को कुछ ऐसी शिकायतें मिली हैं जिनमें लोगों का कहना था कि उनके पास व्हाट्सअप और इंस्टाग्रामू पर शादी के कार्ड आए और जैसे ही उन्होंने निमंत्रण वाले कार्ड पर क्लिक किया तो उनके खो से पैसे निकल गए.

आगरा सहित देश में इस समय शादियों का जबर्दस्त सीजन चल रहा है. हजारों शादियां हो रही हैं. जमाना डिजिटल का है तो लोग अपने परिचितों और दोस्तों को व्हाट्सअप पर भी शादी के कार्ड भेज रहे हैं. ऐसे में अगर आपके पास कोई व्हाट्स पर शादी का निमंत्रण आता है तो लाजिमी बन जाता है उसे क्लिक करना,…लेकिन हाल ही में इसके जरिए हुईं साइबर अपराध की घटनाओं ने कई फ्रॉड किए हैं. ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि जो कार्ड आपके पास आया है वो हमारा परिचित है या फिर अनजान. इसलिए क्लिक करने से पहले जरूर सोचें.

ऐसे बच सकते हैं
सबसे पहले साइबर ठग लोगों को व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए शादी का डिजिटल कार्ड भेजते हैं. वहीं आप जैसे ही इन शादी के डिजिटल कार्ड को क्लिक करते हैं तो आपके मोबाइल फोन में मैलवेयर वायरस आ जाता है और एकएपीके एप इंस्टॉल तक हो जाती है. इसके बाद हैकर्स इस मैलवेयर की मदद से आपके मोबाइल को हैक कर लेते हैं और आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं.
ऐसे में सबसे पहले तो ध्यान रखें कि ये फेक मैसेज अनजाने नंबर से या किसी सोशल मीडिया अकाउंट से आते हैं जिन्हें आप नहीं जानते. इसलिए कभी भी अनजाने नंबर से आए मैसेज को बिल्कुल न खोलें और न ही इन पर क्लिक करें.
अगर आपके साथ किसी तरह का फ्रॉड हो जाता है तो आप तुरंत आधिकारिक राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग सेल पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर या फिर आधिकारिक नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!