Tuesday , 24 November 2026
Home बिगलीक्स Alert: Danger of flood in Agra, 106166 cusecs of water released from Mathura towards Agra…#agranews
बिगलीक्स

Alert: Danger of flood in Agra, 106166 cusecs of water released from Mathura towards Agra…#agranews

982

आगरालीक्स…आगरा में बाढ़ का खतरा, प्रशासन का अलर्ट. मथुरा से 106166 क्यूसेक पानी आगरा की ओर छोड़ा गया. 48 गांव अभी से बाढ़ की चपेट में, तीन दिन चेतावनी वाले..जाने कितना है जलस्तर

आगरा में यमुना का जलस्तर इस समय अलर्ट के पार पहुंच गया है. वाटर वक्स्र पर इस समय यमुना का जलस्तर 151.555 मीटर है. यहां यमुना का अलर्ट लेवल 151.400 मीटर है, जबकि चेतावनी का स्तर 152.400 मीटर है. हाई फ्लड लेवल 154.760 मीटर है. आज शाम छह बजे मथुरा के गोकुल बैराज से आगरा की ओर 106166 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. ऐसे में आगरा का जलस्तर एक से दो मीटर और बढ़ने की संभावना है.

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगरा की यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिस पर अधिशासी अभियंता, लोअर खण्ड, नहर, सिंचाई विभाग, आगरा द्वारा अपने पत्र में बाढ़ पूर्व अनुमान की सूचना दी है. वर्तमान में यमुना नदी में जलस्तर 151.525 मीटर है. वर्तमान संकेतों के अनुसार जलस्तर बढ़ेगा आगरा वाटर वर्क्स पर यमुना नदी का जलस्तर 152.400 दिनांक 05-09-2025 व 06–09–2025 तक पहुँचने की सम्भावना है. जिससे जनपद आगरा की यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति
उत्पन्न हो सकती है.

48 परिवार बाढ़ से प्रभावित
सदर तहसील में यमुना नदी से तहसील के अन्तर्गत ठार आश्रम मौजा मेहरा नाहरगंज में 40 परिवार व ठार किशन सिंह व ठार बगदा मौजा बरौली गूजर में 08 परिवार बाढ़ से प्रभावित है, जिनको सम्बन्धित बाढ़ शरणांलय में विस्थापित कर दिया गया है.

शहरवासियों एवं ग्रामवासियों से अपील की जाती है किः

  1. जरूरी कागजात जैसे राशन कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड को वॉटरफूफ बैग में रखें ।
  2. क्लोरिन, ओ.आर.एस. तथा आवश्यक दवाइयां प्राथमिक उपचार किट मे रखें ।
  3. सूख अनाज व मवेशियों के चारे को किसी ऊँचे स्थान पर सुरक्षित रखें ।
  4. बाढ़ की चेतावनी मिलते ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों, वृद्व, दिव्यांगजन एवं बीमार व्यक्तियों को तुरन्त तहसीलों द्वारा स्थापित किये गये बाढ़ शरणांलयों में शरण ले ।
  5. उबला हुआ या क्लोरिन युक्त पानी का उपयोग करें ।
  6. बिजली का मुख्य स्विच व गैस रेगुलेटर को बन्द रखें ।
  7. बाढ़ के सम्पर्क में आयी खाद्य सामग्रियों का सेवन न करें ।
  8. डूबे हैंडपम्प के पानी का उपयोग न करें ।
  9. पानी के किनारे न जाये, जरूरत मद चीजों को ऊँचे स्थान पर रखे ।

तहसील के राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं भ्रमणशील रहते हुऐ बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुये है एवं शहरवासियों एवं ग्रामवासियों को समय-समय पर जलस्तर की सूचना दी जा रही है। सभी सम्बन्धित विभागों को आवश्यक व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम 24 घण्टें संचालित है, जिसका मोबाइल नं0 0562-2260550 एवं 09458095419 है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: 150,000 devotees arrived at Gurudwara Guru Ka Taal in Agra for the Prakash Parv

आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का...

बिगलीक्स

Agra News: Accident in Agra’s Arjun Nagar; a husband and wife have died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अर्जुन नगर में एक्सीडेंट, मरने वाले पति—पत्नी. पानी के टैंकर...

बिगलीक्स

Agra News: Tanker hit Bike, Man & Woman died

आगरालीक्स.. वीडियो आगरा के अर्जुन नगर में टैंकर ने बाइक को चपेट...

बिगलीक्स

Agra News: Bike stuck in Inner Ring Service road pit hole, woman died

आगरालीक्स आगरा में इनर रिंग रोड के सर्विस मार्ग पर गड्ढे से...

error: Content is protected !!