Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Alert in Agra regarding Zika virus, helpline number issued…know here#agranews
आगराटॉप न्यूज़हेल्थ

Alert in Agra regarding Zika virus, helpline number issued…know here#agranews

225

आगरालीक्स…(29 October 2021 Agra News) आगरा में जीका वायरस को लेकर अलर्ट. बाहर से आने वाले किसी व्यक्ति् को बुखार या जुखाम होने पर इस नंबर पर सूचना दें…हेल्थ डिपार्टमेंट ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

  • जीका वायरस सहित अन्य संक्रमण को रोकने के लिए अलर्ट स्वास्थ्य विभाग
  • हेल्पलाइन नंबर 0562-2600412 / 0562-2600508 अथवा 9458569043 पर दें सूचना

स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी
जीका वायरस सहित अन्य संक्रामक रोगों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। यदि आपके घर में कोई बाहरी राज्यों से आया है और उसे बुखार या जुखाम इत्यादि है तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। बीते दिनों उत्तर प्रदेश में एक जीका वायरस का मरीज मिला था। इसको लेकर आगरा में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने इसको देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपके घर आने वाले मेहमान को यदि कोई किसी प्रकार का सर्दी जुखाम और बुखार है तो उसकी जांच कराने के बाद ही परिवार में सम्मिलित करें। यदि उसे किसी प्रकार का कोई संक्रमण हुआ तो वो पूरे परिवार को संक्रमित कर सकता है और आप लोग बीमार हो सकते हैं इसलिए ऐसा होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के नियन्त्रण कक्ष के 24 घन्टे 0562-2600412 / 0562-2600508 अथवा 9458569043 पर सम्पर्क कर सूचना दें और स्वस्थ होने पर ही उसे परिवार में सम्मिलित होने दें। तब तक उसे परिवार से अलग ही रखें।

सभी संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जरूरी
सीएमओ ने बताया कि विभाग द्वारा जारी किए गए ये निर्देश कोरोनावायरस, जीका वायरस सहित अन्य संक्रामक रोगों की भी रोकथाम करने में प्रभावी साबित होंगे। हेल्पलाइन नंबर पर कोई सूचना आती है तो तुरंत ही विभाग की टीम द्वारा ट्रेसिंग की जाएगी। इसके बाद मरीज की स्क्रीनिंग और जांच के बाद स्थिति साफ हो जाएगी और मरीज का उपचार किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि जीका वायरस संक्रमित मरीज को तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। इसलिए बाहर से कोई आए और उसे ये लक्षण हों तो स्वास्थ्य विभाग को सूचित करे।

जीका वायरस का यूपी का पहला केस
जीका वायरस का प्रकोप केरल में देखने का मिल रहा है, यूपी में जीका वायरस का कोई केस नहीं मिला था। कानपुर के वारंट अधिकारी में जीका वायरस की पुष्टि हुई है, यह यूपी का पहला जीका वायरस का केस है।

डेंगू फैलाने वाले टाइगर मच्छर से ही फैलता है जीका वायरस का संक्रमण
मादा एडीज एजिप्टी, जिसे टाइगर मच्छर कहते हैं, इससे डेंगू फैलता है, यह मच्छर स्वच्छ पानी में पनपता है और​ दिन में काटता है। इसी टाइगर मच्छर से जीका वायरस का संक्रमण फैलता है। इस समय डेंगू का प्रकोप है, जीका वायरस का केस मिलने से जीका वायरस के संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
जीका वायरस के लक्षण
बुखार आता है, शरीर पर चकत्ते पड़ जाते हैं
मांसपेशियों में दर्द होता है
आंखें लाल हो जाती हैं
ये है इलाज
डेंगू की तरह से जीका वायरस के लिए कोई दवा और वैक्सीन नहीं है। इसमें भी डेंगू की तरह लक्षण के आधार पर इलाज किया जाता है, बुखार के लिए पैरासीटामोल टैबलेट ही दी जाती है, स्टेरॉयड का इस्तेमाल घातक हो सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Hariyali Teej festival was held at Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple.#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हिंडोले पर विराजे ठाकुरजी, झोंटा देने भक्तों की लगी होड़....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

आगरा

Agra Live News: There will be a strong demand in Agra to give the cow the respect of Mother of the Nation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पुरजोर तरीके से होगी गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने...

error: Content is protected !!