आगरालीक्स…(29 October 2021 Agra News) आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगा श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव. मुनिश्री ने किया पत्रिका का विमोचन
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन
आज शुकवार को महावीर चौक कीर्ति स्तंभ निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन के संबंध संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 वीर सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 विशाल सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 धवल सागर जी महाराज के सानिध्य में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई| इस प्रेसवार्ता में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी कमेटी ने दिनांक 16 नवंबर से 21 नवंबर तक हो रहे श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
आगरा वासियों के लिए सौभाग्य
मुनि श्री 108 धवल सागर जी ने बताया कि यह आगरा के इतिहास में सबसे बड़ा भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य श्री के तीन शिष्य के सानिध्य में हो रहा है यह आगरा वासियों का सौभाग्य है कि उनको मिल रहा है| मुनि श्री 108 वीरसागर जी महाराज ने बताया कि श्री मजिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव यह ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के लिए नहीं यह पंचकल्याणक पूरा आगरा शहर के लिए है| पंचकल्याणक महोत्सव में पांच कल्याणक की सभी क्रियाएं संपन्न की जाएगी|
एक नवंबर को होगा पात्रों का चयन
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनि श्री 108 वीरसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में *पंचकल्याणक महोत्सव के लिए पात्रों का चयन 1 नवंबर को सुबह 8 बजे निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में होगा| इस मौके पर अमित जैन,रिंकू जैन, अनिल जैन,बबली जैन,अतुल जैन,सोनू जैन मीटर वाले,प्रवीन जैन नेता जी,दीपक जैन,मुकेश जैन,राजीव जैन,रोहित जैन,वासु जैन समस्त ओल्ड ईदगाह कॉलोनी एवं छीपीटोला के लोग समस्त मौजूद रहे|