अलीगढ़लीक्स ….वीडियो देखें, एएमयू परिसर में स्कूटी से आए नकाबपोश ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। ( Aligarh News: 45 year old teacher shot dead in AMU Campus, Video)
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एबीके ब्वॉयज स्कूल में मूल रूप से डिबाई और वर्तमान में अमीर निशा मक्खन गली वाली कोठी के पास के रहने वाले 45 साल के रॉव दानिश अली एएमयू के एबीके ब्वॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक थे। बुधवार की रात 8.45 बजे रॉव दानिश अली एएमयू की लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में टहलने गए थे, इसी दौरान स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाश आए, बदमाश ने उनकी कनपटी से सटाकर गोली मार दी, सुरक्षाकर्मी आ गए। वे शिक्षक रॉव दानिश अली को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
ससुर हैं पूर्व विधायक
शिक्षक रॉव दानिश अली के पिता एएमयू में कर्मचारी थे और मां टीचर थीं, उन्होंने एएमयू से ही पढ़ाई की और वहां एबीके ब्वॉयज स्कूल में नौकरी करने लगे। उनके ससुर फिजा उल्लाह चौधरी मुरादाबाद की कांठ विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।