आगरालीक्स आगरा में क्रिसमस और नए साल के जश्न को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात पुलिस का हेल्प लाइन नंबर 9454457886 ( Agra News: Route Diversion for Tourist Vehicle up to 5th January 2025#Agra )
आगरा में क्रिसमस और नव वर्ष पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं इसे देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक रूट डायवर्जन रहेगा।
पर्यटकों के वाहन इनर रिंग रोड, रमाडा कट से ताजमहल पार्किंग तक पहुंचेंगे
यमुना एक्सप्रेसवे और फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले पर्यटकों के वाहन शाहदरा, रामबाग होते हुए वाटरवक्र्स से यमुना किनारा मार्ग से ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग तक पहुंचते हैं। इसमें बदलाव किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे और फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले वाहन इनर रिंग रोड, रमाडा कट होते ताजमहल पार्किंग तक पहुंचेंगे। कोई भी पर्यटक वाहन वाटर वक्र्स से यमुना किनारा रोड की तरफ नहीं जाएगा।
सुबह से शाम तक रहेगा रूट डायवर्जनरूट डायवर्जन 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। पर्यटकों की सहायता के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी और हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई हैं।
ट्रैफिक पुलिस हेल्प लाइन नंबर 9454457886