अलीगढ़लीक्स टी 20 विश्वकप के बीच से लौटे क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन।
अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह के पिता खानचंद को लिवर कैंसर था , उनकी तबीयत बिगड़ने पर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है।
गैस सिलेंडर वितरण का काम करते थे खानचंद
रिंकू सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं उनके पिता खानचंद गैस एजेंसी से ले जाकर गैस सिलेंडर वितरण करने का काम करते थे। उन्होंने रिंकू सिंह को क्रिकेटर बनने में अहम भूमिका निभाई, रिंकू सिंह के इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के बाद पूरे परिवार की जिंदगी ही बदल गई। खान चंद को स्टेज 4 लिवर कैंसर डायग्नोज हुआ था और उनका नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।
जिंबाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम में शामिल होने को पहुंच गए थे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह पिता की तबीयत खराब होने पर टी 20 विश्वकप के बीच में से ही आ गए थे, अपने पिता से मिलने के बाद वे दोबारा टीम में शामिल होने के लिए भारत जिंबाब्वे के बीच गुरुवार को खेले गए मैच से पहले पहुंच गए थे।