अलीगढ़लीक्स….. सपा के मेयर प्रत्याशी के लिए अखिलेश यादव के रोड शो में बुलडोजर, जेसीबी शामिल करने पर मुकदमा।

अलीगढ़ में सपा से मेयर प्रत्याशी जमीन उल्लाह के लिए सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोड शो किया। इसमें बुलडोजर यानी जेसीबी को भी शामिल किया गया। इस मामले में टीएसआई द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसलिए दर्ज किया गया मुकदमा
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीएसआई द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें कहा गया है कि रोड शो की अनुमति सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी द्वारा ली गई थी। अनुमति के विपरीत रोड शो में ट्रैक्टरनुमा जेसीबी शामिल थी, इसमें चालक भी था, जेसीबी के आगे के हिस्से पर युवक बैठथा, जेसीबी चल रही थी, जो किसी दुर्घटना का कारण बा सकता था। इस लापरवाही पर मुकदमा दर्ज किया गया है।