आगरालीक्स….. आगरा के आंबेडकर विवि के एमबीबीएस छात्रों के प्रदर्शन के बाद शुरू हुई एमबीबीएस का पहला पेपर होने के बाद निरस्त, नई तिथि घोषित, जानें क्या है कारण।
आगरा के आंबेडकर विवि से संबदृध मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस छात्रों की परीक्षाएं छह महीने से नहीं हुई थी। छात्रों ने प्रदर्शन किया, इसके बाद विवि ने नौ मई से परीक्षा की तिथि घोषित कर दी।
प्रथम प्रोफेशनल की जगह द्वितीय प्रोफेशनल का दे दिया पेपर
एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल सप्लीमेंट्री न्यू कोर्स की इंस्टीटयूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, खंदारी में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक एनाटॉमी फस्र्ट की परीक्षा थी, पेपर को देख छात्रों के होश उड़ गए। उन्हें प्रश्न ही समझ में नहीं आए, इसकी शिकायत की गई। जांच में पता चला कि एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल के छात्रों को द्वितीय प्रोफेशनल का पेपर दे दिया गया था।

24 मई को होगी परीक्षा
विवि ने एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल सप्ली बैच की नौ मई की परीक्षा स्थगित कर दी है, यह परीक्षा अब 24 मई को उसी केंद्र पर होगी।