आगरालीक्स…21 जून को ताजमहल सहित सभी स्मारक रहेंगे फ्री. सभी पर्यटकों को मिलेगी निशुल्क एंट्री…
ताजमहल सहित सभी स्मारक 21 जून को फ्री रहेंगे. 21 जून शनिवार को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा. इसको देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने योग दिवस पर ताजमहल सहित सभी स्मारकों Agra Fort, Fatehpur Sikari, Akbar Tomb Sikandara, Etmaddaula में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रखने का निर्णय लिया है. भारतीय व विदेशी पर्यटकों को 21 जून को सभी स्मारकों में फ्री प्रवेश दिया जाएगा. हालांकि ताजमहल में मुख्य मकबरे पर जाने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लागू रहेगा.