आगरालीक्स …Agra News : उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर होने लगती है तो जांच कराएं, ये अल्जाइमर्स की बीमारी के लक्षण हैं। सुडोकू, शतरंज खेलने से बीमारी के लक्षणों की रोकथाम संभव है। ( Alzheimer’s Day: Sudoku, Chess may prevent disease)
एसएन मेडिकल कॉलेज में अल्जाइमर्स डे पर कार्यशाला आयोजित की गई। मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल सिन्हा ने बताया कि अल्जाइमर एक प्रगतिशील मस्तिष्क विकार है जो स्मृति, सोच और व्यवहार को प्रभावित करता है। उन्होंने दुनिया भर में अल्जाइमर के तेजी से बढ़ते प्रसार और व्यक्तियों और उनके परिवारों पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। भारत वर्ष में अल्ज़ाइमर्स से ग्रसित लोगो की संख्या ज्यादा है और सही इलाज और बचाव से इसको कम किया जा सकता हैं। डॉक्टर विशाल सिन्हा ने इस बात पर जोर दिया कि अल्जाइमर्स के शुरुआती लक्षणों को पहचानने, जैसे चीजें रखके भूल जाना, घरवालों का नाम भूलना, अक्सर वस्तुयों का नाम ना याद रखना, समय का अंदाज़ा ना होना, व्यवहार में परिवर्तनऔर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने से बीमारी को रोका जा सकता है जिस से की अल्ज़ाइमर्स के मरीजो को एक स्वस्थ एवं सार्थक जीवन जीने में मदद की जा सकती हैं।
इसके साथ साथ डॉ. आशुतोष गुप्ता बताया की कैसे हम अपने घर ,समाज के बुजुर्ग लोगो को इस रोग से बचा सकते है । सही ख़ान पान, व्यायाम, मादक पदार्थ से परहेज़, रक्तचाप, मधुमेह का समुचित इलाज से अल्जाइमर होने की प्रवति को कम कर सकते है । दिमागी कसरत जैसे की सुड़ोकू, शतरंज,वर्ग पहेली को हल करना , नवीन काम सीखना , बच्चो के संग खेलने से इसकी रोकथाम संभव है। सहायक आचार्य डॉ. कश्यपी गर्ग, डॉ. रघुवीर गुप्ता, डॉ. दिलीप, डॉ. विदुषी, डॉ. निधि आदि मौजूद रहे।