आगरालीक्स.. आगरा से अमरनाथ यात्रा पर गए यात्री बारिश में फंस गए हैं, दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद पहलगांव से 120 किलोमीटर पहले गाडियों को रोक दिया गया है, कई जगह बारिश के बाद भूस्खलन भी हो गया है। इसके बाद से यात्री आगे नहीं बढ सके हैं।
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हुई है, पहली यात्रा में आगरा से श्रदृधालु गए थे, मंगलवार से कश्मीर की घाटियों में घने बादल छाने के साथ ही तेज बारिश हो रही है। इससे भूस्खलन होने लगा है, अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों को बीच में ही रोक दिया गया है। गांदेरबल जिले के बालटाल मार्ग पर भूस्खलन के बाद यात्रा रोक दी है। यात्रियों को खाने की व्यवस्था कैंपों के माध्यम से हो रही है।