आगरालीक्स..(Agra News 10th June) आगरा के अंबेडकर विवि की मार्क्सशीट के लिए छात्र कॉलेज और विवि का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन विवि से 300 में से 107 कॉलेज ही मार्क्सशीट ले गए हैं। विवि से 2015 से 2020 तक की मार्क्सशीट दी जा रही है।
आगरा के अंबेडकर विवि से 2015 से 2020 तक के सत्रों की मार्क्सशीट कॉलेजों को दी जा रही हैं। कॉलेज से छात्र अपनी मार्क्सशीट ले सकते हैं। इसके लिए 300 कॉलेजों को मार्क्सशीट लेने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन 300 में से 107 कॉलेज ही मार्क्सशीट लेने आए हैं।
आज 301 से 600 कोड वाले कॉलेजों को बुलाया गया
विवि में गुरुवार और शुक्रवार को 301 से 600 कोड वाले कॉलेजों के संचालकों को मार्क्सशीट लेने के लिए बुलाया गया है , इसके बाद जो भी कॉलेज रह जाएंगे उन्हें सोमवार को मार्क्सशीट दी जाएंगी।