Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Ambedkar University student union vice president open fire on president Krishana Mani Tripathi in Agra
बिगलीक्स

Ambedkar University student union vice president open fire on president Krishana Mani Tripathi in Agra

135

आगरालीक्स… अगारा के अंबेडकर विवि के छात्र संघ अध्यक्ष क्रष्ण मणि त्रिपाठी और उसके साथी पर उपाध्यक्ष जीडी चाहर के साथियों ने बीच सडक फायरिंग की, छात्रा को लेकर हुए विवाद के बाद छात्र नेताओं के बीच आधी रात को खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक छात्र नेता के पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंबेडकर विवि छात्र संघ अध्यक्ष क्रष्ण मणि त्रिपाठी छात्र नेता दुर्गेश के साथ गुरुवार रात डेढ बजे खाना खाकर बाइक से आ रहा था। आरोप है कि खंदारी परिसर के बाहर सडक पर स्कोर्पियों में बैठे छात्र संघ उपाध्यक्ष जीडी चाहर और उसके साथियों से विवाद हुआ। वे बाइक से भागने लगे तो जीडी चाहर ने फायरिंग कर दी, गोली बाइक चला रहे दुर्गेश के पैर में लगी। फायरिंग करने के बाद स्कोर्पियो से छात्र नेता भाग गए। छात्र संघ अध्यक्ष क्रष्ण मणि त्रिपाठी बाइक पर दुर्गेश को बिठाकर थाना हरीपर्वत पहुंचा, यहां से उसे एसएन ले जाकर भर्ती कराया। दुर्गेश की तबीयत बिगडने पर जीजी हॉस्पिटल, संजय प्लेस में भर्ती कराया गया है। छात्र संघ अध्यक्ष क्रष्ण मणि त्रिपाठी और दुर्गेश की तहरीर पर उपाध्यक्ष जीडी चाहर और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
छात्रा को लेकर हुआ विवाद
पिछले दिनों आरबीएस डिग्री कॉलेज के गेट पर छात्रा को वहां खडे युवकों ने गाडी में खींचने की कोशिश की थी, इससे छात्रा के कपडे फट गए थे। इस मामले में छात्रा ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी थी, पुलिस ने मामला छात्रा के दोस्तों के बीच चल रहे विवाद को बता दिया था। इस पर छात्र संघ अध्यक्ष क्रष्ण मणि त्रिपाठी अपने साथ छात्रा को लेकर एसएसपी से मिले थे, इस मामले की जांच कराई जा रही है। जिन युवकों ने छात्रा को खींचने की कोशिश की थी, उन युवकों पर उपाध्यक्ष जीडी चाहर के साथ फायरिंग करने के आरोप लगाए गए हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

error: Content is protected !!