Wednesday , 10 December 2025
Home अलीगढ़ लीक्स AMU Old Boy Submitted Complaint Against Former Maharashtra IGP S.M. Mushrif
अलीगढ़ लीक्स

AMU Old Boy Submitted Complaint Against Former Maharashtra IGP S.M. Mushrif

s m mushrif ips, retd
Aligarhleaks(Chaman Sharma)
…महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस इन्सपेक्टर जनरल एस॰एम॰ मुशरिफ द्वारा कोलकत्ता में दिए गए ब्यान के विरूद्ध अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डाॅ॰ जसीम मोहम्मद ने अलीगढ़ के सिविल लाईन्स थाने में एक शिकायती तहरीर देते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही की माँग की है।

????????????????????????????????????

अलीगढ़ के थाना सिविल लाईन्स मे दी गई अपनी तहरीर मे डाॅ॰ जसीम मोहम्मद ने कहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस इन्सपेक्टर जनरल एस॰एम॰ मुशरिफ ने कलकत्ता मे दिए गए अपने ब्यान में इल्जाम लगाया कि आर॰एस॰एस॰ पर ‘‘आतंकवादी संगठन’’ है। डाॅ॰ जसीम मोहम्मद ने कहा कि ऐसे इल्ज़ाम लगाने से देश मे मुसलमानों के प्रति द्वोष भावना उत्पन्न हो सकती है तथा अलीगढ़ जैसे संवेदनशील जनपद मे साम्प्रदायिक सदभाव के माहौल पर विपरीत असर पढ़ सकता है। डाॅ॰ जसीम मोहम्मद ने कहा कि एस॰एम॰ मुशरिफ के ब्यान से अलीगढ़ और देश में साम्प्रदायिक सद्भावना पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और शान्ति व्यवस्था भंग हो सकती है।

डाॅ॰ जसीम मोहम्मद ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि एस॰एम॰ मुशरिफ ने 26.11.2008 मे मुम्बई मे घटित आतंकवादी हमले मे एस॰टी॰एफ॰ प्रमुख हेमन्त करकरे की हत्या मे इन्टैलिजन्स ब्यूरो (आई॰बी॰) का हाथ होने का भी आरोप लगाया है। डाॅ॰ जसीम मोहम्मद ने कहा है कि आई॰बी॰ के ऊपर हेमन्त करकरे की हत्या का अपरोक्ष रूप आरोप लगाकर एस॰एम॰ मुशरिफ ने आई॰बी॰ और अन्य सुरक्षा ऐजेन्सियों का मनोबल गिराने की कोशिश की है। उन्होेंने कहा कि एस॰एम॰ मुशरिफ ने 2007 में मक्का मस्जिद (हैदराबाद) बम ब्लाॅस्ट, मालेगावं (महाराष्ट्र) में 2006 और 2008 के बम ब्लास्ट तथा 2007 के समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट के आर॰एस॰एस॰ द्वारा किया गया बताया है जबकि उपरोक्त केस न्यायलय मे विचाराधीन है।

डाॅ॰ जसीम मोहम्मद ने थाना सिविल लाईन्स (अलीगढ़) से प्रार्थना की है कि महराष्ट्र के पूर्व इन्सपेक्टर जनरल एस॰एम॰ मुशरिफ के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत करके उनके विरूद्ध कानून सम्मत कार्यवाही की जाए ताकि नगर एवं देश में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News: Police Van carrying prisoner hit truck, Four died#Aligarh

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News बंदी को लेकर जा रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News Video: 24 year old Teacher & 9th Standard girl student found dead in Hotel#Agra

अलीगढ़लीक्स… वीडियो न्यूज …होटल में शिक्षक और उसकी छात्रा स्कूल की कह...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Agra News Video: Attack on Fleet of SP MP Ramji Lal Suman by Karni Sena workers, Throw Tyre, Cars Collide, Full detail

अलीगढ़लीक्स… राणा सांगा पर टिप्पणी मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के...

अलीगढ़अलीगढ़ लीक्सबिगलीक्स

Aligarh News : FIR lodge against Gym owner for molesting woman#Aligrahnews

अलीगढ़लीक्स…Aligarh News : जिम संचालक ने युवती से दोस्ती की, होटल बुलाकर...

error: Content is protected !!