आगरालीक्स….व्हाटसएप पर प्रोफेसर के एक मैसेज ने खलबली मचा दी है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के प्रोफेसर वसीम रजा ने कमेंट में कथित रूप से कहा गया है कि हम मदरसे खत्म करना चाहते हैं क्योंकि ये समलैंगिकता के अड्डे हो गए हैं। इस कुकृत्य में मौलाना तक शामिल हैं। व्हाट्सएप पर प्रोफेसर का यह कमेंट वायरल होते देर नहीं लगी। इसकी तीखी प्रतिक्त्रिया भी हुई। एएमयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शहजाद आलम बर्नी ने पूरे प्रकरण की कुलपति जमीर उद्दीन शाह से पत्र लिखकर शिकायत भी की है। बर्नी ने कहा है कि इतिहास विभाग के प्रोफेसर वसीम रजा ने धार्मिक संस्थाओं में गैर सामाजिक कृत्य की बात कही है। इसके लिए मौलाना को जिम्मेदार ठहराया गया है। मदरसों को मुसलमानों के पिछड़ेपन का कारण भी बताया है। वहीं, प्रो. रजा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की है। यह सब साजिशन किया गया है। उन्होंने जोड़ा कि वे हमेशा मदरसों को मॉडर्न बनाने की बात जरूर करते रहते हैं।
Leave a comment