आगरालीक्स…अमूल ने घी, मक्खन, चीज सहित कई प्रोडक्ट्स के दाम घटाए. जीएसटी का असर. जानिए क्या दूध भी होगा सस्ता
जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू होने जा रही हैं. इस बार जीएसटी में दो स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही रहेगा. 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त कर दिया गया है. ऐसे में 22 सितंबर से जीएसटी का असर मार्केट में दिखाई देगा और कई चीजें सस्ती होने जा रही हैं. अमूल ने भी अपने 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की घोषणा की हे. इसमें घी, मक्खन, चीज, आइसक्रीम और अन्य दूध जैसे उत्पात शामिल हैं. यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा. इससे पहले मदर डेयरी ने भी अपने प्रोडक्ट्स के दामों में कटौती का ऐलान किया है.
अमूल का घी 40 रुपये सस्ता होगा
अमूल का एक लीटर घी की कीमत 40 रुपये कम होकर 610 रुपये हो गई है
अमूल का 100 ग्राम का मक्खन का पैक अब 62 रुपये के बजाय 58 रुपये में मिलेगा
एक किलो अमूल चीज ब्लॉक की कीमत 30 रुपये घटकर 545 रुपये हो गई है
200 ग्राम फ्रोजन पनीर का पैक 99 रुपये से घटकर 95 रुपये का होगा.
इसके अलावा यूएसटी मिल्क, चॉकलेट्स, बेकरी उत्पाद, फ्रोजन स्नैक्स, कंडेंस्ड मिल्क, पीनट स्प्रेड और माल्ट ड्रिंक्स की कीमतों में भी कमी की गई है.
अमूल का दूध पाउच वाला सस्ता नहीं होगा
गुजरात को आपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि पाउच वाले मिल्क पर पहले से ही जीएसटी जीरो है तो इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा.