Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Amul hording in Agra on ‘Tourist don’t wear skirt, Union Culture Minister Mahesh Sharma advises’
बिगलीक्स

Amul hording in Agra on ‘Tourist don’t wear skirt, Union Culture Minister Mahesh Sharma advises’

101

आगरालीक्स…. अमूल के एड में ताजे मुददों पर कटाक्ष किया जाता है, इस बार आगरा में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा के स्कर्ट न पहने के बयान पर होर्डिंग लगाए गए हैं, बैक ड्रॉप में ताजमहल है और संस्कृति मंत्री द्वारा विदेशी महिला पर्यटकों के भारत में आने पर स्कर्ट न पहनने के बयान पर कमेंट किया है। इसमें लिखा है कल्चरल मिनी स्टिर, इन तीन शब्दों से कल्चरल मिनिस्टर और उनके मिनी बयान के बाद हुए विवाद को अलग अंदाज में पेश किया है। इसमें तीन युवतियां हैं, इसमें बीच में युवती है वह स्कर्ट पहने हुए है, अन्य दो युवतियां शॉर्ट पहनी हैं और स्कर्ट पहनी हुई युवती हो आश्चर्यचकित होकर देख रही है। यह बयान संस्कृति मंत्री ने आगरा में दिया था, इसलिए बैक ड्रॉप में ताजमहल है, एमूल के एड के साथ ही पंच लाइन लिखी है नेवर अमूल दिस, अमूल के यह एड आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर लगा है। यह एड आगरा में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, आगरा में रविवार 29 अगस्त को पर्यटकों के स्कर्ट न पहनने और रात में अकेले बाहर न जाने के बयान पर संस्कृति मंत्री डॉ महेश चंद्र शर्मा ने सफाई दी थी और यह कहा था कि वे धार्मिक स्थलों पर पर्यटकों के स्कर्ट न पहनकर जाने की बात कह रहे थे। उनका आशय विदेशी महिला पर्यटकों के भारत आने पर स्कर्ट न पहने का नहीं था।
आगरा में यह कहा था
29 अगस्त 2016 को केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा कहा कि भारत में विदेशी महिला पर्यटक स्कर्ट ना पहनें और रात में अकेले ना घूमें, इसके लिए एयरपोर्ट पर विदेशी पर्यटकों के उतरते ही एक वेलकम किट दी जाएगी, इसमें कार्ड रखे हैं, इन कार्डों पर लिखा होगा कि आपको क्या करना है और क्या नहीं, रात में अकेले न निकलें। यदि निकलें भी तो जिस गाड़ी में बैठकर जाएं तो उसकी नंबर प्लेट का फोटो जरूर खींच लें। इस फोटो को अपने किसी साथी को भेज दें। जिससे यदि आपका कोई कैमरा तोड़ भी दे तो फोटो उसके साथी के पास पहुंच गई हो।
रविवार को आगरा आए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में जब यह कहा तो उनसे विदेशी महिला पर्यटकों के ड्रेस कोड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी बात को पलटते हुए कहा कि उनका आशय किसी भी विदेशी महिला पर्यटक के क्या पहनने या क्या न पहनने का नहीं था। उनका मतलब था कि भारत की संस्कृति अलग है। यहां तमाम मंदिर हैं। इसलिए उसी के अनुसार ड्रेस कोड होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे किसी गलत रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!