आगरालीक्स… आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस से पशु टकराया। झटके से रुकी ट्रेन। यात्रियों में मचा हड़कंप।
कुबेरपुर-छलेसर के बीच हादसा
वाराणसी से आगरा आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस से रात को कुबेरपुर-छलेसर के बीच एक पशु टकरा गया. तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन इससे झटके के साथ रुक गई।
ट्रेन का बंपर टूटा, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप के साथ अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के रुकने पर स्टाफ के साथ यात्री भी नीचे उतर आए। जानवर की टक्कर से वंदेभारत एक्सप्रेस का बंपर टूट गया और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
29 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब 29 मिनट तक ट्रेन खड़ी रहने के बाद आगरा के लिए रवाना हुई इससे पहले वाराणसी में भी ट्रेन रवाना होने से पूर्व डिस्प्ले में गड़बड़ी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
(फोटो- प्रतीकात्मक)